मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑयल कंपनी में आग, मजदूर झुलसे
शहर के रनिया इलाके में स्थित एक रिफाइंड ऑयल कंपनी में मंगलवार को दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें कुछ मजदूर मामूली रूप से झुलस गए तथा लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीपी शुक्ला ने बताया कि रनिया स्थित आरपी रिफाइंड आयल कंपनी में अचानक आग लग गई यह आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे के करीब समय लगा।

उन्होंने बताया कि आग के कारण रिफाइंड तेल गर्म हो जाने से वहाँ काम कर रहे कुछ मजदूर झुलस गए हैं, लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है और इन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

शुक्ला के अनुसार आग के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
और भी
माओवादियों ने स्कूल भवन उड़ाया
अब देवी-देवता भी ब्रांडेड!
सुइयाँ चुभोकर किया बेरोजगारी का प्रदर्शन
महानगर में बढ़ रहे हैं अनिद्रा के रोगी
मैं मजदूर किस्म का आदमी हूँ-शाहरुख
बिरंची हत्याकांड में प्रेम प्रसंग का मामला