बस्तर के उग्रवाद प्रभावित बीजापुर जिले के ग्राम तोयेनार में सोमवार रात माओवादियों ने धावा बोलकर एक स्कूल भवन को विस्फोट से उड़ा दिया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात लगभग दो बजे सशस्त्र माओवादी ग्राम तोयेनार पहुँचे तथा गाँव के लोहारपारा में स्थित प्राथमिक शाला भवन को विस्फोट से उड़ा दिया।
जिला प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष इस स्कूल भवन का निर्माण कराया गया था, लेकिन माओवादियों का आरोप है कि इस स्कूल भवन में पुलिस बल के जवानों को ठहराकर भवन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
|