मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सुइयाँ चुभोकर किया बेरोजगारी का प्रदर्शन
बेरोजगारी से परेशान दो युवकों ने सरकार और मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक अनूठा रास्ता निकाला और अपने शरीर में हजारों सुइयाँ चुभों कर सिर के बाल मुंडवा कर माथे पर बाबा साहब अंबेडकर लिखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास करने के जुर्म में दोनों युवकों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

किदवई नगर निवासी रामकिशोर शुक्ला व गोपाल गुप्ता बेरोजगार युवक हैं और नौकरी की तलाश में दर-दर भटकने के बाद अब सब्जी, फल आदि बेचकर अपना और परिवार का पेट पाल रहे हैं।

अंबेडकर जयंती के अवसर पर कल शाम दोनों युवकों ने अपने शरीर में हजारों सुइयाँ चुभो लीं, सिर के बाल मुंडवा तथा शरीर को नीले रंग से पेंट कर नवीन मार्केट स्थित अंबेडकर मूर्ति पर पहुँचे और वहाँ मूर्ति पर फूल ला चढ़ाकर प्रदर्शन करने लगे।

इन युवकों के माथे पर बाबा अंबेडकर जयंती लिखा था तथा यह नौकरी की माँग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने इन दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उर्सला अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ इनके शरीर से सुइयाँ निकाली जा रही हैं।
और भी
महानगर में बढ़ रहे हैं अनिद्रा के रोगी
मैं मजदूर किस्म का आदमी हूँ-शाहरुख
बिरंची हत्याकांड में प्रेम प्रसंग का मामला
बावरिया गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार
नरेंद्र मोदी ने भी लिखी किताब
गोरखा सेन्टर में 'पासिंग-आउट परेड'