मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैं मजदूर किस्म का आदमी हूँ-शाहरुख
शाहरुख, ऐसी शख्सियत, जिसे आज देश का बच्चा-बच्चा जानता है। गर नहीं जानता होगा तो 'आप पाँचवीं पास से तेज हैं' के बाद जानने लगेगा। शाहरुख का विशेष साक्षात्कार लिया गया है, जिसमें वे फिल्मी शख्सियत या किसी सेलिब्रिटी से बहुत दूर एक दार्शनिक के रूप में नजर आए।

shahrukh
ND
शाहरुख कहते हैं कि लक्ष्य सीमित नहीं होना चाहिए, वरना आप एक तय सीमा से आगे नहीं जा सकते। भले ही वे अकूत संपत्ति के मालिक हों, लेकिन वे कहते हैं कि मैं मजदूर श्रेणी का व्यक्ति हूँ। उनका मानना है कि फिल्मों से खूब सीखा है, लेकिन यदि कलाकार नहीं होता तो शिक्षक होता।

आईपीएल, फिल्में और टीवी के रियलिटी शो में आप समय को कैसे पकड़ते हैं?
- टीवी के लिए मैं 6 घंटे, आईपीएल के लिए 4 घंटे, फिल्मों के लिए 10 घंटे और नींद के लिए 4 घंटे दे पाता हूँ। जब किसी दिन 10 घंटे का ही काम होता है तो मुझे लगता है कि आधा दिन बेकार गया। 20 घंटे काम करते हुए मुझे लगता है मैं मजदूर किस्म का आदमी हूँ। कभी हथेलियों की रेखाएँ पढ़ने की कोशिश करते हुए लगता है मजदूरों के हाथ हैं और पैर भी वैसे ही।

आईपीएल का कामकाज कहाँ से होता है?
- यहीं मेरे घर से। आईपीएल की मीटिंग भी यहीं होती है। रचनात्मक कार्य के लिए भी यही है। एक साथी लैपटॉप है, जब शूटिंग नहीं करता हूँ तो यह करता हूँ।

लोग आपको किंग खान कहते हैं तो कैसा लगता है?
- वास्तव में यह अटपटा है। अपने-आपको कभी किंग नहीं कहता हूँ। मैं काम करता हूँ। मैं दर्शकों का सेवक हूँ, जो कड़ी मेहनत करता है।

बहुत सारे लोग आपको मिलते हैं, खुशी में उपहार देते हैं, आप इनका क्या करते हैं?
- यह मेरा सुकून है। मन्नत (शाहरुख के बंगले का नाम) में एक लाइब्रेरी है और गौरी इन सब उपहारों को इस लाइब्रेरी में सुरक्षित रखती हैं। मैं सभी उपहारों को घर लाता हूँ और जहाँ ये रहते हैं, वह कोना मुझे बहुत शांति देता है।

क्या रियलिटी शो के प्रतिभागियों के साथ मौज-मस्ती करते हैं?
- ऐसे शो पर मैं करीब 120-150 लोगों से मिलता हूँ। मैं महसूस करता हूँ कि उनसे मिलकर उनके होंठों पर मुस्कान लाने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं उन्हें गले लगाता हूँ और चूमता हूँ, अपना प्रेम प्रदर्शित करने का यह मेरा तरीका है और उनसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है।

बच्चों के लिए 'पाँचवीं पास...' के जरिये क्या आप टीवी पर इतिहास बनाना चाहते हैं?
- नहीं, जब मैंने फौजी से शुरुआत की थी, तब मैंने अपने आपको इस सोच में नहीं बाँधा था कि यही सब कुछ है। यदि आप अपने लक्ष्य को सीमित करते हैं तो मैं नहीं समझता कि आप एक निश्चित सीमा से आगे जा सकेंगे। पढ़ने में मुझे आनंद आता था

क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं? क्या आप अच्छे छात्र थे?
- बिल्कुल मैं अच्छा छात्र था, परंतु मैं समर्पित नहीं था। अंतिम दिनों में ही मैं पढ़ाई करता था। पढ़ने में मुझे आनंद आता था, जैसे अब काम करने में आता है।

'पाँचवीं पास...' में पुरस्कार की ज्यादा रकम के अतिरिक्त नया क्या है?
- केबीसी में जो कुछ किया है, उसे दोहराना नहीं चाहता। पुरस्कार राशि के प्रारूप से लेकर सभी कुछ अलग है। केबीसी में हमेशा एक तय परिणाम होता है। केबीसी में तय था या तो उत्तर जानते हैं या नहीं, परंतु पाँचवीं पास से तेज में आपको हमेशा लगेगा कि आप उत्तर जानते हैं, लेकिन बताने में कठिनाई होगी। खेल की यही सरलता आपको परेशान करेगी।

क्या आप टेलीविजन पर आते रहेंगे?
- क्यों नहीं? यदि कोई मेरे पास बेहतर परिकल्पना के साथ आता है और यह मुझे रोमांचित करता है और मेरे पास समय है, तो मैं निश्चित तौर पर टीवी के लिए काम करूँगा।
और भी
बावरिया गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार
नरेंद्र मोदी ने भी लिखी किताब
गोरखा सेन्टर में 'पासिंग-आउट परेंड'
क्षीरसागर समृद्ध कर रही है साहित्य की गागर
बिरंची हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार
गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का सैन्य अभियान