मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नरेंद्र मोदी ने भी लिखी किताब
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी संघ में बिताए अपने जीवन के संबंध में एक किताब लेकर आ रहे हैं।

इस किताब का नाम 'ज्योतिपुंज' है। किताब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 16 नेताओं के जीवन के बारे में लिखा गया है। नरेंद्र मोदी ने उन नेताओं से क्या सीखा है, इसके बारे में इस किताब के माध्यम से बताने की कोशिश की गई है।

'ज्योतिपुंज' का प्रकाशन राजकोट के ही एक प्रकाशक ने किया है। इस पुस्तक का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ नेता मोहन भागवत ने यहाँ एक समारोह में किया।

इस अवसर पर मोदी ने कहा मैं एक लेखक नहीं हूँ, लेकिन ये मेरे एहसास हैं। मैंने उन लोगों से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने मेरे जीवन को छुआ और मैं उनकी परंपराओं का हिस्सा बनने के लिए उनका आभारी हूँ।
और भी
गोरखा सेन्टर में 'पासिंग-आउट परेंड'
क्षीरसागर समृद्ध कर रही है साहित्य की गागर
बिरंची हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार
गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का सैन्य अभियान
काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्त भाव विभोर
नक्सलियों पर नियंत्रण करने में असफल-लालू