मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्षीरसागर समृद्ध कर रही है साहित्य की गागर
क्षीरसागर राष्ट्रीय पत्रिका के प्रेरक मार्गदर्शक विश्व विख्यात कवि, गीतकार पद्मभूषण गोपालदास सक्सेना 'नीरज' ने अपने इंदौर प्रवास के अवसर पर यथार्थ क्रिएशन्स के डायरेक्टर और क्षीरसागर ‍त्रैमासिक के प्रधान संपादक भरत कुमार ओझा 'भानु' को अपना शुभ आर्शीवाद दिया।

WD
भरत कुमार ने एक आत्मीय भेंट में नीरज को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

नीरज ने क्षीरसागर के आगामी अंकों के लिए विविष्ट मार्गदर्शन देते हुए यथार्थ क्रिएशन्स द्वारा किए जा रहे सुसाहित्यिक प्रयास के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।

नीरज ने कहा कि क्षीरसागर समृद्ध कर रही है साहित्य की गागर। राष्ट्रहित में प्रकाशित हो रही क्षीरसागर पत्रिका सदैव प्रासंगिक और प्रेरणादायी रहेगी।
और भी
बिरंची हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार
गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का सैन्य अभियान
काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्त भाव विभोर
नक्सलियों पर नियंत्रण करने में असफल-लालू
मारे गए इंजीनियर के परिवार को दो लाख
महँगाई पर सरकार को घेरेंगे-आडवाणी