मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नक्सलियों पर नियंत्रण करने में असफल-लालू
नक्सली हमले के दौरान झाँझा में विशेष सशस्त्र बल के जवान की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए रेल मंत्री लालूप्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार के उत्तरी भाग में बढ़ती नक्सली गतिविधियों को रोकने में बिहार सरकार असफल रही है।

ढाका जाने वाली 'मैत्री एक्सप्रेस' को झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के बाद संवाददाताओं से यादव ने कहा कि जवान की मौत काफी दुखदायी है। उत्तरी बिहार, खासकर नेपाल सीमा से लगे हिस्से में नक्सलियों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। राज्य सरकार उनकी गतिविधियों को नियंत्रित करने में नाकाम हो रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को तुरंत धरपकड़ अभियान शुरू कर देना चाहिए और हमले के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए। जनविरोधी कार्रवाई में प्रयोग किए जाने वाले गैरकानूनी हथियारों को जब्त करना आवश्यक हो गया है।

गौरतलब है कि कल शाम साढ़े छह बजे 200 से अधिक नक्सलियों ने झाँझा रेलवे स्टेशन पर धावा बोल दिया और डायनामाइट का प्रयोग करके रेलवे पुलिस स्टेशन को उड़ा दिया। इस हमले में विशेष सशस्त्र पुलिस का एक जवान मारा गया और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।
और भी
मारे गए इंजीनियर के परिवार को दो लाख
महँगाई पर सरकार को घेरेंगे-आडवाणी
लश्कर-ए-तोइबा का एक आतंकी ढेर
'गोमूत्र' विश्व की सर्वश्रेष्ठ औषधि
दुबईवासियों को जयपुर की सब्जियाँ
कोलकाता-ढाका 'मैत्री एक्सप्रेस' शुरू