मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मारे गए इंजीनियर के परिवार को दो लाख
कुछ दिनों पहले अफगानिस्तान में एक आत्मघाती हमले में मारे गए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के इंजीनियर सी. गोविन्द स्वामी के परिवार को तमिलनाडु सरकार ने 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी।

जिला कलेक्टर संतोष बाबू ने जिले के तिपनपल्ली गाँव स्थित गोविन्द स्वामी के घर जाकर यह राशि उनकी पत्नी माहेश्वरी को दी।

बाबू ने कहा कि गोविन्द स्वामी का शव खराब मौसम के चलते घर नहीं लाया जा सका है। दो दिन के अंदर शव परिवार तक पहुँचाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गोविन्द स्वामी के गाँव तिपनपल्ली को 'सिपाही गाँव' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहाँ के 700 परिवारों में से किसी न किसी व्यक्ति ने सशस्त्र बलों में सेवा की है।

गोविन्द स्वामी के बहुत से रिश्तेदार भी रक्षा बलों में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। हाल ही के गुजरे दिनों में यह पहली बार है जब गाँव के किसी सेवारत रक्षा कर्मी की इस तरह मौत हुई है।
और भी
महँगाई पर सरकार को घेरेंगे-आडवाणी
लश्कर-ए-तोइबा का एक आतंकी ढेर
'गोमूत्र' विश्व की सर्वश्रेष्ठ औषधि
दुबईवासियों को जयपुर की सब्जियाँ
कोलकाता-ढाका 'मैत्री एक्सप्रेस' शुरू
तिब्बत सीमा तक यात्रा करेंगी उमा