मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महँगाई पर सरकार को घेरेंगे-आडवाणी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने आज कहा कि संसद के अगले सत्र में सरकार को महँगाई के मुद्दे पर घेरा जाएगा।

आडवाणी इंदौर जिले के महू में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर की याद में बने भवन के लोकार्पण के लिए महू रवाना होने से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार मुद्रास्फीति की दर पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम रही है जिससे आम आदमी की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी की खैरख्वाह होने का दावा करने वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार महँगाई पर अब तक नियंत्रण नहीं कर सकी है जिससे आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बजट में महँगाई पर अंकुश लगाने का सरकार का दावा जमीनी स्तर पर नाकाम रहा है। आडवाणी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को डॉ. आम्बेडकर स्मारक के लोकार्पण की बधाई देते हुए कहा कि भवन के लोकार्पण का काम काफी समय से लंबित था और इसे पूरा करने के लिए मप्र सरकार बधाई की पात्र है।
और भी
लश्कर-ए-तोइबा का एक आतंकी ढेर
'गोमूत्र' विश्व की सर्वश्रेष्ठ औषधि
दुबईवासियों को जयपुर की सब्जियाँ
कोलकाता-ढाका 'मैत्री एक्सप्रेस' शुरू
तिब्बत सीमा तक यात्रा करेंगी उमा
माओवादी के हमले में एक जवान शहीद