मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'गोमूत्र' विश्व की सर्वश्रेष्ठ औषधि
गोमूत्र अर्क के वैज्ञानिक डॉ. सुनील मानसिंहका ने कहा है कि गोमूत्र अर्क विश्व की सर्वश्रेष्ठ औषधि है जो भारतीय नस्ल की गायों के मूत्र में ही 104 प्रतिशत तक उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि विदेशी गायों के गोमूत्र में गुणवत्ता मात्र 16 प्रतिशत ही है। गोमूत्र अर्क को जीवाणु फफून्द व विषाणुनाशक एन्टी आक्सीडेन्ट एवं एन्टी कैंसर (कर्क रोग नाशक) तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला पाया गया है इसीलिए गोमूत्र अर्क की उपादेयता को देखते हुए गोमूत्र को अमृत कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा।

भारतीय स्वास्थ्य चिन्तन कार्यशाला में भाग लेने आए डॉ. मानसिंहका ने बताया है कि अन्न और औषधि प्रशासन विभाग महाराष्ट्र शासन द्वारा गो विज्ञान अनुसंधान केन्द्र को उन्नीस प्रकार की पंच गव्यों की दवाइयाँ निर्माण करने के लिए अनुमति के अलावा गोसेवा धाम नागपुर में अनुसंधान केन्द्र की अद्ययावत दवाइयाँ विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में निर्मित की जा रही है।
और भी
दुबईवासियों को जयपुर की सब्जियाँ
कोलकाता-ढाका 'मैत्री एक्सप्रेस' शुरू
तिब्बत सीमा तक यात्रा करेंगी उमा
माओवादी के हमले में एक जवान शहीद
महिला ने छह बच्चियों को जन्म दिया
महँगी हो सकती है साइकिल की सवारी