मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दुबईवासियों को जयपुर की सब्जियाँ
इन दिनों दुबई के लोगों को जयपुर की सब्जियाँ खूब भा रही हैं। जयपुर की सब्जियों की विदेश में बढ़ती माँग को देखते हुए सब्जी निर्यातकों को छँटाई, मानकीकरण, पैकेजिंग आदि के लिए जयपुर और चौमू मंडी में स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में करीब 122817 हेक्टेयर क्षेत्र में 753802 टन सब्जियों की पैदावार होती है जिसमें अकेले जयपुर में 26902 हेक्टेयर क्षेत्र में 100726 टन सब्जियाँ पैदा की जाती हैं।

राज्य के बागवानी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर अल्पकालीन निर्यात प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है जिसके उत्साहजनक परिणाम आए हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रोत्साहन योजना में निर्यातकों को पाँच पैसे किलोग्राम या एफओबी मूल्य का बीस प्रतिशत या जो भी कम हो की सीमा में अनुदान दिया जा रहा है। उत्साहजनक परिणामों को देखते हुए जयपुर एवं दिल्ली से भी हवाई मार्ग से सब्जी निर्यात करने पर साढ़े तीन रुपए प्रति किलोग्राम तक अनुदान अक्टूबर 2006 से दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जयपुर के आसपास के क्षेत्रों से दुबई के लिए सब्जियाँ जा रही हैं। जयपुर से अब तक करीब 180 लाख किलोग्राम से अधिक सब्जियाँ दुबई भेजी जा चुकी हैं।
और भी
कोलकाता-ढाका 'मैत्री एक्सप्रेस' शुरू
तिब्बत सीमा तक यात्रा करेंगी उमा
माओवादी के हमले में एक जवान शहीद
महिला ने छह बच्चियों को जन्म दिया
महँगी हो सकती है साइकिल की सवारी
पोरुवाझी मंदिर में 'दुर्योधन' की पूजा