भारतीय जनशक्ति की नेता उमा भारती तिब्बत में हिंसा के विरोध में इस हिमालयी क्षेत्र तक यात्रा करेंगी।
भाजश के शीर्ष नेता ने कहा कि भारती इस समय चमोली जिले के कालीनाथ मंदिर में हैं और वे 15 अप्रैल से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। चमोली के जिलाधिकारी डीएस गब्रियाल ने कहा कि प्रशासन मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री को सीमा पार नहीं करने देगा।
|