मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महिला ने छह बच्चियों को जन्म दिया
पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी इलाके में निजी नर्सिंग होम में आज एक महिला सुनीला देवी ने एक साथ छह बच्चियों को जन्म दिया, जिसके बाद नर्सिंग होम पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को बुलाना पड़ा।

नर्सिंग होम सूत्रों ने बताया कि टिकुलिया थाने के धरहरा गाँव की सुनीला को आज दर्द शुरू हुआ और उसके बाद उसे नर्सिंग होम लाया गया, जहाँ उसने सामान्य प्रसव के दौरान 25 मिनट के अंतराल पर छह बच्चियों को जन्म दिया।

सूत्रों के अनुसार जच्चा और सभी बच्चियाँ पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालाँकि बच्चियों का वजन सामान्य से कम है। सभी बच्चियों को सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।
और भी
महँगी हो सकती है साइकिल की सवारी
पोरुवाझी मंदिर में 'दुर्योधन' की पूजा
घाटी में लौटना चाहते हैं 200 परिवार
कृषि के पारंपरिक तरीके अपनाएँ-गोविंदाचार्य
निर्मला भुराड़िया को तूलिका सम्मान
सड़क हादसों में 12 तीर्थयात्रियों की मौत