मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
घाटी में लौटना चाहते हैं 200 परिवार
जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के शेखपुरा में 31 कश्मीरी पंडितों के परिवारों के पुनर्वास के सुखद परिणाम मिलने लगे हैं।

ऐसे करीब 200 परिवारों ने घाटी में लौटने की इच्छा जाहिर की है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि जम्मू के विभिन्न भागों के प्रवासी कश्मीरी पंडित परिवारों ने घाटी में लौटने की इच्छा जताते हुए इस संबध में आवेदन दिए हैं।

बहरहाल आतंकवादी गतिविधियों के डर से सरकार इसका ज्यादा प्रचार नहीं करना चाहती है। अधिकतर आवेदन बड़गाम के जिला प्रशासन को प्राप्त हुए हैं। कुछ आवेदन जम्मू के प्रवासी राहत आयुक्त के कार्यालय को भी मिले हैं।

नाम जाहिर न करने के अनुरोध पर राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार को भय है कि इस चुनावी साल में कश्मीरी पंडितों की वापसी के साथ ही उग्रवादी अपने गलत इरादों को अंजाम दे सकते हैं।

अधिकारी ने बताया कि नए घरों में आकर बसे कश्मीरी पंडितों के परिवारों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
और भी
निर्मला भुराड़िया को तूलिका सम्मान
सड़क हादसों में 12 तीर्थयात्रियों की मौत
मुगल वंशज के प्रपौत्र की चेतावनी
सँवर जाएगा राजा मानिकचंद का किला
लखपतियों का गाँव बनेगा कट्टीपार
उपचुनाव में 40 प्रतिशत से अधिक मतदान