केरल और तमिलनाडु में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 12 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। यह पुलिस ने यह जानकारी दी।
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के अयप्पा मंदिर से आ रहे छह श्रद्धालुओं की ईरुमेली के निकट कोट्टायाम जिले में एक हादसे में मौत हो गई।
उधर केरल से वैलानकानी के प्रसिद्ध ईसाई तीर्थस्थल जा रहे छह लोगों की कार तिरुचिरापल्ली में एक बस से टकरा गई जिसमें सभी श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
|