मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुगल वंशज के प्रपौत्र की चेतावनी
फिल्म 'जोधा अकबर' फिर विवादों में घिरी
अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के प्रपौत्र याकूब हबीबुद्दीन तूसी ने 'जोधा अकबर' फिल्म में जोधाबाई को अकबर की प्रेमिका और पत्नी के रूप में चित्रित करके बादशाह और समूचे मुगल वंश की छवि धूमिल करने के आरोप में इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की चेतावनी दी है।

तूसी ने बताया कि फिल्म में जोधाबाई को अकबर की प्रेमिका के रूप में दिखाया गया है। ऐसा करके मुगल वंश की छवि बिगाड़ी है। फिल्म निर्माताओं को इसे काल्पनिक प्रेम कहानी के रुप में पेश करना चाहिए था, क्योंकि यह ऐतिहासिक फिल्म नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह पहले ही उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने न्यायालय से फिल्म के ऐतिहासिक नामों को हटाकर उनके स्थान पर काल्पनिक नाम शामिल करने के निर्देश देने का अनुरोध किया है।

यह मामला उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है। राजस्थान एसोसिएशन ने भी उच्चतम न्यायालय में जाकर जोधाबाई को अकबर की पत्नी के रूप में चित्रित किए जाने पर सवाल खड़ा किया है।
और भी
सँवर जाएगा राजा मानिकचंद का किला
लखपतियों का गाँव बनेगा कट्टीपार
उपचुनाव में 40 प्रतिशत से अधिक मतदान
बुराई छिपाने से और बढ़ती है-एकता
क्रेजी-4 गीत विवाद में नया मोड़
हत्या-लूट का आरोपी कानपुर में गिरफ्तार