मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उपचुनाव में 40 प्रतिशत से अधिक मतदान
उत्तरप्रदेश मे लोकसभा की 2 तथा विधानसभा की 3 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में शनिवार को 40 प्रतिशत से अधिक मतदाताओ ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया तथा कही से कोई अप्रिय घटना की सूचना नही प्राप्त हुई

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एके विश्नोई ने बताया कि लोकसभा की खलीलाबाद और आजमगढ मे क्रमश: 33 और 41 प्रतिशत तथा विधानसभा की बिलग्राम, करनैलगंज एवं मुरादनगर मे क्रमश: 54, 44 एवं 53 प्रतिशत मतदान हुआ।

उन्होंने बताया कि हरदोई जिले की बिलग्राम विधानसभा सीट पर हो रहे मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति को प्रतिबंधित क्षेत्र मे पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया गया तथा जिन्हें बाद मे छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 11 हजार पुलिसकर्मी एवं 22 हजार पीएसी के अलावा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की 60 कंपनियाँ तैनात की थी। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर कैमरे लगाए गए और केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ ही बड़ी संख्या मे सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी मतदान पर बारीक नजर लगाए हुए थे।

उन्होंने बताया कि उपचुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 3591 पोलिंग बूथ एवं दो हजार पोलिंग सेंटर बनाए गए थे। लोकसभा व विधानसभा की सीटों पर कुल 77 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे।

बैतूल में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान : मध्यप्रदेश में बैतूल लोकसभा उपचुनाव के लिए आज शाम पाँच बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए मतदान में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले।

मतदान का बहिष्कार : बैतूल लोकसभा उपचुनाव में एक मतदान केन्द्र के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। आमला विधानसभा क्षेत्र के खापाखतेड़ा गाँव के मतदान केन्द्र संख्या 69 के कुल 956 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। ग्रामीणों ने लोहार परिवार के पाँच लोगों को जिंदा जलाए जाने के प्रकरण में 44 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया।
और भी
बुराई छिपाने से और बढ़ती है-एकता
क्रेजी-4 गीत विवाद में नया मोड़
हत्या-लूट का आरोपी कानपुर में गिरफ्तार
सिमी के दो और कार्यकर्ता गिरफ्तार
पटना फिल्मोत्सव का रंगारंग समापन
मणिपुर में छह उग्रवादी ढेर