मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हत्या-लूट का आरोपी कानपुर में गिरफ्तार
अरविन्द शुक्ला
एसटीएफ की फील्ड इकाई कानपुर नमुम्बई के सांताक्रूज इलाकमेहुहत्या सहित लूट की घटना कसंदर्मेआरोपगिरफ्तार किया है। घटना में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही लूटा गया माल भबरामद कर लिया गया

गिरफ्तार अभियुक्त चाँद उर्फ रिजवान निवासी जहानाबाद के पास से तमंचा 315 बोर मय 2 जीवित कारतूस, लूटे गए जेवरात, 7 अमेरिकन सिक्के बराबहुहैं

वर्ष 2007 में 25 दिसम्बर को मुम्बई के सांताक्रूज क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर उसके घर से नकदी व जेवरात लूट लिए गए थे। इस संबंध में थाना सांताक्रूज पर प्रकरण पंजीकृत हुआ था।

इस घटना में उत्तरप्रदेश के अपराधियों की संलिप्तता प्रकाश में आई, जिस पर मुम्बई पुलिस द्वारा एसटीएफ से सहयोग कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अनुरोध किया गया। इस पर एसटीएफ की फील्ड इकाई, कानपुर के पुलिस उपाधीक्षक इन्द्रजीतसिंह तेवतिया के नेतृत्व वाली टीम द्वारा अभिसूचना संकलन किया जा रहा था।

एसटीएफ टीम 10 अप्रैल को जनपद फतेहपुर के कस्बा जहानाबाद स्थित कासिम मार्केट में इस घटना में संलिप्त अपराधियों के संबंध में अभिसूचना संकलन कर रही थी कि मुखबिर द्वारा बताया गया कि 3 माह पूर्व में मुम्बई में महिला की हत्या कर नकदी व जेवरात लूटने वाले अभियुक्तगण में से एक अभियुक्त चाँद लूटे गए जेवरात को बेचने के लिए जा रहा है।

इस पर एसटीएफ टीम सचेत हो गई। कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति पठानी सूट पहने आया, जिसे देख कर मुखबिर ने बताया कि यही चाँद है। इस पर एसटीएफ द्वारा घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम चाँद उर्फ रिजवान पुत्र जब्बार जहानाबाद बताया। तलाशी में उसके पास से जेवरात बरामद हुए।

चाँद के अनुसार यह जेवरात उसने अपने साथी रुखसार, कय्यूम एवं अजमेरी के साथ मिलकर मुम्बई के सांताक्रूज क्षेत्र में एक महिला की हत्या करके लूट लिए थे। उसने शेष जेवरात व नकदी अपने अन्य साथियों के पास होना बताया।
और भी
सिमी के दो और कार्यकर्ता गिरफ्तार
पटना फिल्मोत्सव का रंगारंग समापन
मणिपुर में छह उग्रवादी ढेर
आंध्रप्रदेश में आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार
अल बदर के दो आतंकवादी गिरफ्तार
ओबीसी फैसला सराहनीय-मायावती