पुलिस ने स्टूडेन्ट्स इस्लामिक मूवमेन्ट ऑफ इंडिया (सिमी) के दो और कार्यकर्ताओं को पकड़ा है। उनके पास से आपत्तिजनक साहित्य मिला है।
जूनी इंदौर के नगर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि इंदौर के श्याम नगर के मोहम्मद शाहिद और बुरहानपुर से यहाँ चंदन नगर में आकर रह रहे सैयद इकबाल को आज गिरफ्तार किया गया। वह सिमी के लिए धन उगाही का काम करते हैं।
इनमें से सैयद इकबाल पहले भी सिमी से जुड़ाव को लेकर खजराना थाने में पकड़ा जा चुका है। सिमी के खिलाफ कार्रवाई के चलते अब तक प्रदेश का सरगना सफदर नागोरी, दक्षिण प्रभारी शिवली, कमरुद्दीन नागोरी, अमिल परवेज जैसे खूँखार नामों सहित 25 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।
|