मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अल बदर के दो आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के निचले इलाकों में आतंकवादी संगठन अल बदर के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहाँ बताया कि पिछले एक साल के दौरान उस इलाके में पहली बार आतंकवादियों को पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान शहर के जैना कडल क्षेत्र से इन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद यूनुस बट तथा मुजफ्फर अहमद के रूप में की गई है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन सहित कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
और भी
ओबीसी फैसला सराहनीय-मायावती
मुंबई में आवास की सालाना माँग 5 लाख
रतलाम की तन्वी का भाग्य चमका
फिल्म निर्माता राकेश रोशन का खुलासा
फूलों के बाजार में 'शोले' भड़के
अमिताभ को महाराष्ट्र छोड़ने को नहीं कहा-राज