मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमिताभ को महाराष्ट्र छोड़ने को नहीं कहा-राज
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने कभी भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को महाराष्ट्र छोड़ने के लिए नहीं कहा।

राज ने यहाँ एक समारोह में कहा कि मैंने अमिताभ को कभी भी महाराष्ट्र छोड़ने के लिए नहीं कहा। शिवसेना से किनारा करने के बाद महाराष्ट्र में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में लगे राज उत्तर भारतीयों के खिलाफ आग उगलने के कारण पिछले तीन महीने से सुर्खियों में हैं।

उल्लेखनीय है कि अमिताभ ने हाल में एक समाचार-पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वे पिछले चार दशक से मुंबई में हैं और इसलिए वे इस शहर को छोड़कर नहीं जा सकते हैं।
और भी
बॉक्स ऑफिस पर सितारों का जमघट
कांग्रेस का 'सद्‍बुद्धि दिवस' पर धरना  
सिमी आतंकी न्यायिक हिरासत में
धोने के बाद भी सब्जियाँ हानिकारक
बस खाई में गिरी, 16 मृत
बीबीसी का रेडियो मिष्टी के साथ अनुबंध