राकेश रोशन की चर्चित फिल्म 'क्रेज़ी 4' और अजय देवगन की पहली निर्देशित फिल्म 'यू मी और हम' दोनों ही को शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत मिली।
'क्रेज़ी 4' को शाहरुख और रितिक रोशन जैसे सितारों का शुक्रगुजार होना चाहिए जिनकी मौजूदगी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर शुरुआत दिलाने में मदद की।
वास्तविकता यह है कि सिनेप्रेमी पहले हफ्ते में नई ब्लाकबस्टर को देखने से चूकना नहीं चाहेंगे। 'क्रेज़ी 4' में एक ही धुन पर शाहरुख और रितिक को थिरकते हुए और 'यू मी और हम' में काजोल का धमाकेदार अभिनय देखने के लिए दर्शकों की अपार भीड़ खिंची चली आ रही है।
ट्रेड समीक्षकों का कहना है कि 'क्रेज़ी 4' के एक गीत की धुन चोरी के आरोप के कारण एक हफ्ते से अधिक समय तक चर्चा में रहने के बाद आज सिनेमाघर खचाखच भरे थे। दर्शक यहाँ शाहरुख और रितिक को देखने के लिए आए थे।
ट्रेड समीक्षकों ने कहा कि शाहरुख और रितिक का आइटम नंबर बहुत अच्छा बन पड़ा है और अरशद वारसी, राजपाल यादव सुरेश मेनन और इरफान खान का सधा हुआ अभिनय कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करता है।
|