मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस का 'सद्‍बुद्धि दिवस' पर धरना
अरविंद शुक्ला
कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी के बारे में मुख्यमंत्री मायावती की टिप्पणियों से क्षुब्ध कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेशव्यापी 'सद्‍बुद्धि दिवस' मनाने का निश्चय किया।

इस अवसर पर जिला मुख्यालयों में गाँधी प्रतिमा के पास धरना देकर रामधुनी गाने की योजना बनाई गई। राजधानी लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शहीद स्मारक पर 'सद्‍बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने किया।

डॉ. बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस के 125 वर्षो के इतिहास में पार्टी ने सदैव दलितों को प्रोत्साहित किया है। कांग्रेस की तरफ आर्कषित हो रहे दलितो से घबराकर मुख्यमंत्री मायावती अपमानजनक टिप्पणियाँ करने लगी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीन माह में कांग्रेस किसी प्रकार का सद्‍बुद्धि यज्ञ का आयोजन करती रहेगी, जिससे मायावती अनर्गल प्रलाप न करें। धरने पर बैठे कांग्रेस विधान मंडल के नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पारिवारिक पृष्ठिभूमि के कारण राहुल गाँधी शीघ्रता से दलितों के संपर्क में आ जाते हैं। इस कारण सरकार में खलबली मची है। धरने पर काले गुब्बारे छोड़कर विरोध प्रर्दशन किया गया।

'सद्‍बुद्धि यज्ञ' में नगर अध्यक्ष अचल महरोत्रा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मीरासिंह, डॉ. संजयसिंह, अखिलेश प्रतापसिंह, जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी शुक्ला, कांग्रेसी नेता सुधीर हलवासिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

'सद्‍बुद्धि यज्ञ' के एक दिन पहले रीता बहुगुणा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में तैयारी बैठक मे रणनीति तय हुई। उनका कहना था कि दलित वर्ग को लेकर राहुल गाँधी के बारे में की गई टिप्पणी उतनी ही अभद्र और आपत्तिजनक है, जितनी टिकैट द्वारा मायावती के बारे में की गई टिप्पणी थी।

ऐसा बयान देने वालों को ईश्वर सद्‍बुद्धि दे, इसलिए शुक्रवार को यह कार्यक्रम तय किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे है और सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ नही है। साल भर केन्द्र से मिले पैसे की लूट मची रही, विकास नहीं हुआ, अपराध बढ़े़ और सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उपचुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री मायावती ने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गाँधी का दलित प्रेम ढकोसला है। उन्होंने कहा था कि जब राहुल गाँधी दलित बस्ती से लौटते हैं तो उसके बाद वे साबुन से नहाते हैं और अगरबत्ती जलाकर उनका शुद्धिकरण किया जाता है।

मायावती के इतना कहते ही राजनीति में भूचाल आ गया। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गाँधी द्वारा दलित बस्तियों में जाने से मायावती को दलित समाज के वोट बैंक के खिसकने का डर समा गया है और वे बौखला गईं हैं। यही कारण है कि कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी 'सद्‍बुद्धि दिवस' मनाने का निश्चय किया।
वीडियो देखें
और भी
सिमी आतंकी की न्यायिक हिरासत बढ़ी
धोने के बाद भी सब्जियाँ हानिकारक
बस खाई में गिरी, 16 मृत
बीबीसी का रेडियो मिष्टी के साथ अनुबंध
नौ डॉक्टरों के यहाँ आयकर के छापे
हिंसा का समाधान योग से-बाबा रामदेव