मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बस खाई में गिरी, 16 मृत
उत्तराखंड में जौनसार बावर क्षेत्र में त्यूनी, मीनस, विकासनगर मार्ग पर कल एक निजी बस के लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से 16 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कल दोपहर बस त्यूनी से विकासनगर आ रही थी, जिसमें चालक सहित 19 लोग सवार थे।

यह बस अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे जैसे ही क्वानू से छह किलोमीटर दूर म्यारखंड के पास पहुँची कि अचानक अनियंत्रित होकर लगभग तीन सौ फीट गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 15 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार व्यक्ति घायल हो गए।

मृतकों में पाँच बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल है। घायलों में बस परिचालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। अन्य तीन घायलों को विकासनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है, इनमें बस चालक भी शामिल है।
और भी
बीबीसी का रेडियो मिष्टी के साथ अनुबंध
नौ डॉक्टरों के यहाँ आयकर के छापे
हिंसा का समाधान योग से-बाबा रामदेव
योग गुरु सीतादेवी योगेन्द्र का निधन
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
राजनीतिक झड़प में दो की मौत