बीबीसी ने रेडियो मिष्टी 94.3 एफएम के साथ उत्तरी बंगाल और सिक्किम में बीबीसी के विशेष कार्यक्रम के प्रसारण हेतु अनुबंध किया है।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेडियो मिष्टी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत मित्तल ने बताया कि एक कार्यक्रम 'बीबीसी एक मिनट' के तहत प्रत्येक आधे घंटे में श्रोताओं को पूरे विश्वभर के खेल और मनोरंजन की दूनिया में ले जाया जाएगा।
इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को 'बीबीसी एक मुलाकात' नामक कार्यक्रम के तहत बीबीसी इंडिया के संपादक संजीव श्रीवास्तव मशहूर हस्तियों के साथ श्रोताओं की बातचीत करवाएँगे।
उन्होंने कहा कि इस चैट शो का आयोजन विश्वभर के खेल, मीडिया, व्यापार, कला और राजनीति के क्षेत्र में मौजूद प्रमुख भारतीय हस्तियों को लेकर किया जाएगा।
|