योग गुरु सीतादेवी योगेन्द्र का यहाँ योग संस्थान में निधन हो गया। वे 96 वर्ष की थीं।
सीतादेवी के पति योगेन्द्र ने उन्हें योग से परिचित कराया था और उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर पहले योग संस्थान की स्थापना की थी। सीतादेवी ने महिलाओं को योग के प्रति जागरूक बनाया और उनके लिए उन्होंने 'योगा फिजिकल एजुकेशन' नाम से एक पुस्तक भी लिखी थी।
सीतादेवी ने 75 वर्ष से अधिक समय तक योग के शिक्षक के रूप में तथा कई वर्षों तक योग संस्थान में सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान की।
|