मध्यप्रदेश में श्यामपुर-भोपाल मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों में दो बच्चे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र के बदरखा गाँव का निवासी राजकुमार अपनी मोटरसाइकल से बहन ममता और उसकी पुत्री ज्योति (8), पुत्र राहुल (4) को उसकी ससुराल सीहोर जा रहा था कि दोराहा थाना क्षेत्र के झरखेडा गाँव के पास श्यामपुर से भोपाल जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में राजकुमार, उसकी बहन, भानजी और भानजे की मृत्यु हो गई।
|