मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुफ्त टिकटों की याचिका खारिज
कोलकाता उच्च न्यायालय ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के 31 हजार सदस्यों को इंडियन प्रीमियर लीग के ईडन गार्डन्स पर होने वाले मैचों के मुफ्त टिकट मुहैया कराने की क्रिकेट लवर्स फोरम ऑफ बंगाल की याचिका आज खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति भास्कर भट्टाचार्य और न्यायमूर्ति आरएन बनर्जी की खंडपीठ ने कहा कि सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए अदालत काफी है।

खंडपीठ ने कहा कि अदालत के फैसले पर हस्तक्षेप करना जरूरी नहीं है, जिसने फोरम की मुफ्त टिकट की याचिका पर अंतरिम आदेश नहीं दिया था।

शहर की दीवानी अदालत ने इसके साथ ही 20 अप्रैल से यहाँ होने वाले आईपीएल मैचों के टिकटों के वितरण पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया था।
और भी
अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
आजाद ने की नेताओं की निंदा
संगीत अकादमी खोलना चाहते है रवींद्र जैन
सिमी का एक और कार्यकर्ता गिरफ्तार
ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती पर्दे पर
आमिर और डॉ. लागू को मंगेशकर पुरस्कार