मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आजाद ने की नेताओं की निंदा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने आम आदमी की कीमत पर अपने निजी फायदे के लिए राज्य में हिंसा का माहौल कायम रखने के इच्छुक राजनीतिक नेताओं की गुरुवार को तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सिर्फ एक प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले ये लोग पूरे समय तथ्यों में तोड़-मरोड़ करने में लगे हैं और राज्य की नकारात्मक छवि पेश कर रहे हैं।

आजाद गंदेरबल में भारत निर्माण सूचना अभियान की शुरुआत करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसी नेता या पार्टी का नाम लिए बगैर उनसे कहा कि वे अपने जनविरोधी मंसूबों को खत्म करें क्योंकि राज्य की जनता उनकी चालों को समझ चुकी है और अब वह उनके झाँसे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने राज्य की जनता को इन नेताओं और उनके पिट्ठुओं से आगाह किया, जो अपने फायदे के लिए राज्य में हिंसा और हत्याओं के माहौल को खत्म होते नहीं देखना चाहते हैं। आजाद ने जनता को उनकी गतिविधियों और नकारात्मक लेखन से चौकस रहने को कहा, जिसका उनके समर्थक अखबारों में प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन सबका लक्ष्य लोगों को विकास के लाभों से वंचित करना है और असुरक्षा का माहौल बनाए रखना है, ताकि कुछ लोग ही इनका फायदा उठा सके और बड़ी संख्या में लोग दुखों से घिरे रहें।
और भी
संगीत अकादमी खोलना चाहते है रवींद्र जैन
सिमी का एक और कार्यकर्ता गिरफ्तार
ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती पर्दे पर
आमिर और डॉ. लागू को मंगेशकर पुरस्कार
ऊटी में चाय पीएँ जरा संभलकर...
दक्षिण में नौकरियों की भरमार!