मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आमिर और डॉ. लागू को मंगेशकर पुरस्कार
फिल्म अभिनेता आमिर खान और वयोवृद्ध कलाकार डॉक्टर श्रीराम लागू को 24 अप्रैल को एक समारोह में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान के प्रबंधक ट्रस्टी पंडित हृदयनाथ मंगेशकर ने संवाददाताओं को बताया कि पुरस्कार सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर प्रदान करेंगी।

डॉक्टर श्रीराम लागू को थिएटर और सिनेमा दोनों में उनके विशेष योगदान और आमिर खान को भारतीय सिनेमा में उनके सराहनीय योगदान के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा मालिनी राजूरकर को संगीत, मोहन तोंडवलकर के नाटक 'शंभूराजे' को वर्ष के बेहतरीन नाटक के लिए और उल्हास परिसर प्रतिष्ठान को विशेष सेवा तथा शंकर अभ्यंकर को 'वागविलासिनी' साहित्य के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।
और भी
ऊटी में चाय पीएँ जरा संभलकर...
दक्षिण में नौकरियों की भरमार!
क्रेजी4 के दो गीतों पर नकल का आरोप
माओवादियों ने की छह की हत्या
नाटकों से वन अधिकारों का प्रचार
अमिताभ का मजाक उड़ाने वाले पोस्टर