मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दक्षिण में नौकरियों की भरमार!
एशिया-प्रशांत में सिंगापुर सबसे आगे
महाराष्ट्र में भले ही उत्तर भारतीयों और बिहारियों के खिलाफ दूषित राजनीति से प्रेरित हवा चली हो, लेकिन आज भी दक्षिण भारत में नौकरी के हजारों रास्ते मौजूद हैं। यहाँ कई कंपनियों ने भारी-भरकम भर्ती की योजना बनाई है। संभवतः इसी तिमाही में यह भर्ती होगी, जो करीब 39 फीसद होगी, जो उत्तर, पश्चिम और पूर्वी क्षेत्र से ज्यादा होगी।

इसमें उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत के लोगों को भी लिया जाना है। अप्रैल से जून माह के बीच भर्ती की कवायद चलनी है। चारों क्षेत्रों में से पूर्व में सबसे कम उम्मीद है। सबसे ज्यादा भर्ती 39 प्रश दक्षिण, 36 प्रश उत्तर और 35 प्रश पश्चिम में होगी। महँगाई भले ही बढ़ती जा रही हो और उसके मुकाबले में लोगों के पास पैसा कम आ रहा है, लेकिन फिर भी नौकरियों में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं।

इसका खास कारण है, औद्योगिकीकरण और बुनियादी सुविधाओं का विकास। दक्षिण भारत में यह कार्य तेजी से हुआ है। मेनपॉवर के प्रबंध निदेशक नरेश मलहन का कहना है कि लोगों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। दक्षिण भारत में फिलहाल 1899 नियोक्ता हैं।

इनमें से 39 प्रश का मानना है कि भर्ती में तेजी आएगी, जबकि 53 प्रश यह मानते हैं कि भर्ती के तरीके में अंतर नहीं आएगा। सिर्फ 8 प्रश ऐसे हैं, जो नौकरियों के अवसर बढ़ने के बारे में कुछ ठोस नहीं बता पा रहे हैं।

अलग-अलग मत : पूर्व में करीब 445 नियोक्ता हैं। सर्वे में जब उनसे बात की गई तो उनमें से 28 प्रश यह मानते हैं कि नौकरियों में तेजी से बढ़ोतरी होगी। सिर्फ दो प्रश ऐसे हैं कि जो यह मानते हैं कि नौकरियों में कमी आएगी। करीब 60 प्रश नियोक्ता यह मानते हैं कि नौकरी देने के तरीके में कोई अंतर नहीं आएगा, 7 प्रश की राय कुछ पक्की नहीं है।

जहाँ तक एशिया प्रशांत क्षेत्र की बात है तो सिंगापुर के नियोक्ता नौकरियाँ देने के प्रति बढ़ा सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। वहाँ पर 60 प्रश और भारत में 36 प्रश नियोक्ता तेजी से नौकरियाँ दे रहे हैं।

जिन उद्योगों में तेजी से नौकरियाँ मिल रही हैं, उनमें फाइनेंस, बीमा, रीयल इस्टेट, उत्पादन, खनन व निर्माण, लोक प्रशासन, शिक्षा सेवा, परिवहन, थोक व रिटेल व्यापार आदि। (नईदुनिया)
और भी
क्रेजी4 के दो गीतों पर नकल का आरोप
माओवादियों ने की छह की हत्या
नाटकों से वन अधिकारों का प्रचार
अमिताभ का मजाक उड़ाने वाले पोस्टर
साधु ने रचाया स्पेनी युवती से ब्याह
पानी पर तैरेगी सबसे बड़ी रंगोली