मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राकेश रोशन और संपत में समझौता
क्रेजी4 के दो गीतों पर नकल का आरोप
बॉम्‍बे उच्च न्यायालय ने एक निर्णय में कहा कि आने वाली फिल्म क्रेजी4 में दो गीत जिंगल रचनाकार राम संपत की पहले से तैयार धुनों की नकल हैं।

अदालत ने फिल्म निर्माता राकेश रोशन पर फिल्म कगानों के साथ प्रदर्शित करने पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति डीजे कार्णिक ने कहा कि फिल्म बिना उक्‍त दो गीतों के प्रदर्शित की जा सकती है, जिन पर सवाल उठाया गया है।

न्यायमूर्ति कार्णिक ने संपत द्वारा सोनी एरिक्सन सेलफोन के विज्ञापन के लिए बनाई गई धुनों और राकेश रोशन द्वारा बनाए गए गीतों की धुनों को सुनकर कहा कि इसे सुनने के बाद मुझे ये दोनों संगीत समान लगते हैं। उल्लेखनीय है कि क्रेजी4 फिल्म का प्रदर्शन शुक्रवार से होना है।

गीतों के साथ रिलीज होगी क्रेजी4 : देर शाम जी टीवी चैनल ने बताया कि राकेश रोशन और राम संपत के बीच समझौता हो गया है और शुक्रवार को यह फिल्म सभी गीतों के साथ रिलीज होगी। संपत ने कोर्ट में दायर केस भी वापस ले लिया है।

संपत का कहना है कि राकेश रोशन ने उनकी सभी माँगे स्वीकार कर ली हैं और अब उन्हें इस मामले को लेकर उनका कोई विरोध नहीं है।

उधर मुंबई में फिल्म वितरकों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश रोशन संपत को 1 करोड़ रुपए देने को राजी हो गए हैं। इन दोनों के बीच इसी राशि को लेकर समझौता हुआ है। हालाँकि अभी दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
और भी
माओवादियों ने की छह की हत्या
नाटकों से वन अधिकारों का प्रचार
अमिताभ का मजाक उड़ाने वाले पोस्टर
साधु ने रचाया स्पेनी युवती से ब्याह
पानी पर तैरेगी सबसे बड़ी रंगोली
अवैध है मराठी नम्बर प्लेट