मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माओवादियों ने की छह की हत्या
प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बागियों ने आज बिहार के रोहतास जिले में एक विरोधी नक्सलवादी गिरोह के छह सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

सहायक महानिरीक्षक एसके भारद्वाज ने बताया कि आमतौर पर झारखंड में सक्रिय रहने वाले नक्सलवादी संगठन ने सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा के छह सदस्यों को रोहतास में तारडीह के जंगल में मार डाला गया।

भारद्वाज ने बताया कि मोर्चा के सदस्य (सीपीआई) माओवादी के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध में शामिल रहे हैं और मारे गए। वे लोग इस संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता थे।

मरने वाले लोग झारखंड से सटे गया जिले में बाराचट्टी और मोहनपुर इलाकों के रहने वाले थे। भारद्वाज ने इस बात से इनकार किया है कि मरने वाले लोग पुलिस के मुखबिर थे।
और भी
नाटकों से वन अधिकारों का प्रचार
अमिताभ का मजाक उड़ाने वाले पोस्टर
साधु ने रचाया स्पेनी युवती से ब्याह
पानी पर तैरेगी सबसे बड़ी रंगोली
अवैध है मराठी नम्बर प्लेट
'मायावती विश्व की छठी धनाढ्य नेता'