मुंबई के जुहू इलाके में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को हास्यास्पद रूप में दिखाते हुए उनका मजाक उड़ाने वाले कुछ पोस्टर देखे गए।
मराठी भाषा में तैयार किए गए इन पोस्टरों में अमिताभ को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कारों के हॉर्न न बजाने संबंधी अभियान का हिस्सा बताया गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन पोस्टरों पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का लोगो है। संपर्क करने पर एमएनएस प्रवक्ता शिरीष पारकर ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया।
|