मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
साधु ने रचाया स्पेनी युवती से ब्याह
एक साधु स्पेनी युवती पर इतना मोहित हो गया कि उसने योगी का चोला त्यागकर बुधवार को उससे विधिवत विवाह कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर लिया।

नाथ संप्रदाय से संबंध रखने वाले योगी तिलकनाथ ने बताया कि स्पेन की रहने वाली महिला इसाबेल पिछले वर्ष ऋषिकेश के योग महोत्सव में आई थी। भारत की आध्यात्मिक समृद्धि से परिचित होने तथा योग सीखने आई इसाबेल उनसे काफी घुलमिल गई और देखते ही देखते दोनों में प्रेम हो गया।

प्रेम परवान चढ़ने लगा तो दोनों ने विवाह करने का निश्चय किया। एक आश्रम में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार से इसाबेल का धर्म परिवर्तन किया और उसे हिन्दू नाम उमादेवी दिया। फिर वैदिक रीति-रिवाज से योगी तिलकनाथ के साथ उसका विवाह कराया गया।
और भी
पानी पर तैरेगी सबसे बड़ी रंगोली
अवैध है मराठी नम्बर प्लेट
'मायावती विश्व की छठी धनाढ्य नेता'
हेमा की 'आमची मुम्बई' पर चुप्पी
अकोला सेक्स कांड में एसपी निलंबित
आडवाणी के विचार से अकाली नाराज