मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'मायावती विश्व की छठी धनाढ्य नेता'
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विनय कटियार ने उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को 'वोटों की सौदागर' बताते हुए कहा है कि वह अपने परम्परागत वोटों को बेचकर धन अर्जित करती है। मतदाताओं को उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

उत्तरप्रदेश के खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र के सल्टौआ में बुधवार को आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कटियार ने कहा कि आयकर विभाग के मुताबिक सुश्री मायावती विश्व की छठी धनाढ्य नेता है। कटियार ने कहा कि उनके पास न तो कोई कल कारखाना है और न ही आमदनी का कोई निश्चित जरिया और यह वोट बेचकर हासिल किया गया पैसा है।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। लचर कानून व्यवस्था की स्थिति से समूचा जनजीवन बेहाल है। कानून व्यवस्था की इतनी बदतर स्थिति पूर्ववर्ती मुलायमसिंह यादव सरकार तथा बिहार में लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में भी नहीं हुई थी।

उन्होंने कहा कि किसान बदहाली का शिकार है। सरकार द्वारा विदेशों से 1500-1600 रुपया प्रति क्विंटल गेहूँ मँगाया जा रहा है। यह दुर्भाग्य ही है कि देश के किसानों को गेहूँ का मूल्य एक हजार रुपया क्विंटल देने की घोषणा की गई है। घरेलू गैस सिलेन्डर 700 रुपए की दर से ब्लैक में बिक रहा है। चोर बाजारी मस्त और उपभोक्ता त्रस्त हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मनमोहन सरकार मँहगाई रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। उसे जनता के हितों की कोई चिन्ता नहीं है। आजादी के बाद अब तक इतनी मँहगाई कभी भी नहीं रही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की विफलता के कारण कांग्रेस ने अपना जनाधार खो दिया है। मनमोहन सरकार केन्द्र में कांग्रेस की अंतिम सरकार होगी।

उन्होंने दावा किया कि समूचे देश में भाजपा का जनाधार बढ़ा है। लोकसभा के आगामी चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त करके लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
और भी
हेमा की 'आमची मुम्बई' पर चुप्पी
अकोला सेक्स कांड में एसपी निलंबित
आडवाणी के विचार से अकाली नाराज
केन्द्रीय बजट में यूपी की उपेक्षा-मायावती
यूपी में भी फैला है सिमी का जाल
छह माह में दो बार निकाला गया शव