मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
केन्द्रीय बजट में यूपी की उपेक्षा-मायावती
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य के पिछड़ेपन और वर्तमान उपचुनाव के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए मतदाताओं से इसका बदला लेने की अपील की है।

उन्होंने मतदाताओं से आगामी 12 अप्रैल को होने वाले मतदान में बसपा प्रत्याशी कु. बृजकुँवरि को भारी मतों से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री मंगलवार को करनैलगंज तहसील मुख्यालय के बरदही बाजार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 1952 के लोकसभा चुनाव में डॉ. अंबेडकर को हराने का षड्‍यंत्र किया था। कांग्रेस ने आजादी के बाद केन्द्र में 48 तथा उत्तरप्रदेश में 38 वर्ष तक शासन करने के बावजूद प्रदेश के विकास में रुचि नहीं ली।

बीपीएल सर्वेक्षण : राज्य में गरीबी की रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवारों के सर्वेक्षण कार्य को सुचारु रूप से सम्पन्न करने और इसमें पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास रोहित नंदन ने बताया कि मुख्य सचिव प्रशांत कुमार मिश्र द्वारा इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम समन्वयकों को स्पष्ट रूप से भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि सभी 70 जनपदों में आगामी 5 मई तक ग्राम पंचायतों की खुली बैठकें आयोजित की जाएँ, जिनमें बीपीएल परिवारों की बनाई गई सूची को पढ़कर सुनाया जाए।
और भी
यूपी में भी फैला है सिमी का जाल
छह माह में दो बार निकाला गया शव
सिमी पर लगाम लगाने में केंद्र नाकाम-नायडू
कोलकाता में गिद्धों की वापसी
अपमान को नहीं भूल पाई है लक्ष्मी!
हिजबुल के चार आतंकवादी ढेर