मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अपमान को नहीं भूल पाई है लक्ष्मी!
गुवाहाटी में निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाई गई आदिवासी लड़की लक्ष्मी उराँव का कहना है कि वह इस अपमान को कभी नहीं भुला पाएगी।

उसने कहा कि आदिवासियों के साथ अन्याय और उनके अधिकारों का हनन तब तक होता रहेगा, जब तक वे इसके खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन नहीं छेड़ेंगे।

लक्ष्मी ने कहा कि गत 24 नवंबर को बेलटोला में जो कुछ हुआ, उसे वह नहीं भुला पाएगी। वहाँ आदिवासियों की एक रैली के दौरान उसे स्थानीय लोगों ने निर्वस्त्र कर घुमाया था।

16 वर्षीय लक्ष्मी ने कल पहली बार झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक देश में आदिवासियों की अनदेखी होती रहेगी, तब तक इस तरह की अपमानजनक घटनाएँ जारी रहेंगी।

उसने कहा कि वह आदिवासियों के बीच जागरूकता लाने के लिए झारखंड सहित असम, पचिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ का दौरा करेगी।
और भी
हिजबुल के चार आतंकवादी ढेर
सिमी का 'स्लीपर सेल' सक्रिय हुआ
लॉर्ड पॉल के बचपन पर टैगोर का प्रभाव
'क्लीन चिट' देने के आदेश को चुनौती
अल्लाह को मालूम है कि शादी कब होगी...
राहुल का दलित प्रेम ढोंग-मायावती