मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सिमी के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार
गुना पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया से सम्बद्ध पाँच कार्यकर्ताओं को चाचौड़ा में गिरफ्तार किया है।

चाचौड़ा थाने के नगर निरीक्षक एलके श्रीवास ने बताया कि इन पाँचों कार्यकर्ताओं को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह एक बैठक में भाग ले रहे थे, लेकिन इस दौरान उनके चार साथी भागने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान उबेद, अब्दुल मुबीन, फरीद उर्फ भैय्यू, मोहम्मद जहीर तथा अब्दुल कादिर के रूप में हुई है। इनकी आयु 18 से 31 वर्ष के बीच की है।

श्रीवास ने बताया कि आरोपियों ने अपने संबंध सिमी से होना स्वीकार किया है। उनके पास से पुलिस ने सिमी का उज्जैन से प्रकाशित पैम्पलेट, सिमी से संबंधित अखबारों की कतरने, राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से सिब्बी नामक व्यक्ति का परिचय पत्र तथा एक मोबाइल जिसमें सिमी के कार्यकर्ताओं के नंबर थे बरामद किया है।

श्रीवास ने बताया कि प्रारंभिक पूछ-ताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 1999 से सिमी से जुडे हैं और इसकी गतिविधियों को चलाने के लिए चंदा भी देते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए कार्यकर्ता वर्ष 2001 में भी सिमी से सम्बद्ध होने के आरोप में पकड़े जा चुके हैं। इन आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज पुलिस रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस बीच नीमच में भी पुलिस ने चार स्थानों पर छापे मारकर एक संदिग्ध सिमी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उसके सिमी से संबंध है या नहीं।
और भी
क्षेत्रीय परिषद का गठन हो-पीडीपी
सेना आयुध कोर का स्थापना दिवस मना
तमिल अभिनेत्री श्रेया के साथ बदसलूकी
सोनिया के दखल से रुकी होगेनक्कल परियोजना
अब मराठी नंबर प्‍लेट भी वैध
संजय-मान्यता की शादी में नया मोड़