सुपरहिट तमिल फिल्म 'शिवाजी' की अभिनेत्री श्रेया शरण के साथ तिरुमाला मंदिर में उनके एक उत्साही समर्थक ने कथित रूप से बदसलूकी की। उस समय वह पूजा-अर्चना कर लौट रही थीं।
श्रेया ने कहा कि सोमवार की सुबह जब वे पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं, तभी उनके पीछे खड़े व्यक्ति ने उनके साथ बदसलूकी की।
सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री ने उस व्यक्ति को थप्पड़ मारा। उसके बाद श्रेया के सहयोगियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। उस व्यक्ति की पहचान हरि के रूप में की गई है। वह समीप के एक मठ में सफाई का काम करता था।
बहरहाल श्रेया ने इस संबंध में पुलिस के समक्ष मामला दर्ज नहीं कराया है। अभिनेत्री ने कहा कि जब मैं मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही थी तभी मेरे पीछे खड़े व्यक्ति ने बदसलूकी की। मुझे लगता है कि महिलाओं की इस प्रकार की बदसलूकी के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।
|