मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अब मराठी नंबर प्‍लेट भी वैध
महाराष्ट्र में वाहनों पर मराठी में नंबर प्लेट जल्द ही वैध की जाएँगी।

राज्य के गृह एवं उपमुख्यमंत्री आरआर पाटिल ने आज यह जानकारी विधान परिषद में दी। उन्होंने सदन को बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार की अनुमति ली जाएगी।

पाटिल ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम 1989 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

इसमें संशोधन करना केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है, इसलिए महाराष्ट्र सरकार केंद्र सरकार से कानून में संशोधन की अपील करेगी जिसके बाद राज्य में वाहनों पर मराठी में नंबर प्लेट वैध की जाएँगी।
और भी
संजय-मान्यता की शादी में नया मोड़
इन्हेलर लेने पर टूटेगा रोजा
जूही को बेहतर भूमिका की तलाश
हिजबुल का शीर्ष आतंकवादी मारा गया
रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी
माओवादी हमले में आठ लोग मरे