मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संजय-मान्यता की शादी में नया मोड़
दोनों ने कहा- हम कानूनी रूप से विवाहित नहीं
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और उनकी दोस्त मान्यता ने मंगलवार को अदालत में कहा कि वे कानूनी रूप से विवाहित नहीं हैं। इस बयान से दंपति के वैवाहिक स्थिति से संबंधित मामले में नया मोड़ आ गया है।

विचाराधीन मेराज रहमान की ओर से लगाए गए आरोप को चुनौती देते हुए दंपति ने दावा किया कि उनके पास कानून की नजर में अपने विवाह की वैधता साबित करने को लेकर कोई सबूत नहीं है।

मेराज रहमान ने अपनी याचिका में कहा है कि वह मान्यता का पति है और अभिनेता का विवाह अवैध है। दोनों के खिलाफ समन जारी किए जाने को कल सत्र अदालत में चुनौती देते हुए संजय और मान्यता ने कहा कि गोवा में उनकी कथित शादी अमान्य है।

संजय दत्त और मान्यता ने अपने आवेदन में कहा है कि द्विविवाह को लेकर उनके खिलाफ मामला चलाने के लिए जरूरी है कि उनके विवाह को वैध साबित किया जाए।

आवेदन में आगे कहा गया है कि जब तक उन दोनों के विवाह की बात साबित नहीं हो जाती, उनके खिलाफ द्विविवाह का मामला नहीं बन सकता। दंपति ने आगे दावा किया कि वैध विवाह को लेकर सबूत के अभाव में दोनों की शादी को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुँचा जा सकता।
और भी
इन्हेलर लेने पर टूटेगा रोजा
जूही को बेहतर भूमिका की तलाश
हिजबुल का शीर्ष आतंकवादी मारा गया
रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी
माओवादी हमले में आठ लोग मरे
मैं मुंबई नहीं छोड़ूँगा-अमिताभ