मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माओवादी हमले में आठ लोग मरे
झारखंड में गुमला जिले के सेनेरा गाँव में मंगलवार को माओवादियों के हमले में स्थानीय प्रतिरोध बल के एक नेता समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

उपमहानिरीक्षक (मुख्यालय) आरके मुलिक ने बताया कि स्थानीय प्रतिरोध बल शांति सेना के सदस्यों ने माओवादियों की गतिविधियों के खिलाफ मुहिम चला रखी है। शांति सेना के सदस्य जब गुमरा से गुमला आ रहे थे, तभी उनके वाहन पर उग्रवादियों ने गोलियाँ चलाना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि शांति सेना के सदस्यों ने जवाबी कार्रवाई में उग्रवादियों पर गोलियाँ चलाईं, लेकिन उग्रवादियों ने उनके वाहनों में आग लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि मारे गए सभी आठ लोगों की मौत गोली लगने से हुई या वे आग में जलने के कारण मारे गए।

मुलिक ने बताया कि माओवादियों ने जिस वाहन में आग लगाई उसमें कई महिलाएँ और बच्चे भी थे। मुलिक के मुताबिक हमले में मारे गए शांति सेना के नेता की पहचान भादोसिंह के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि शांति सेना के सदस्यों ने माओवादियों का डटकर मुकाबला किया। इसके बाद माओवादियों ने वाहन में आग लगाने के लिए वाहन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके। उल्लेखनीय है कि शांति सेना के नेताओं पर अकसर माओवादी हमले होते रहते हैं। (भाषा)
और भी
मैं मुंबई नहीं छोड़ूँगा-अमिताभ
करीना ने ग्यारह किलो वजन घटाया
ऐतिहासिक कांस्य प्लेटें चोरी
नशे का सौदागर फरार
पन्ना राजघराना फिर विवादों के घेरे में
कटक में 45 लाख रुपए की लूट