फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म 'टशन' के बहाने अपना 11 किलो वजन घटा लिया है। नए लुक्स में करीना काफी खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की नायिकाओं की तरह अपनी फिगर को बना लिया है।
करीना ने योग के सहारे वजन कम किया है और इसके लिए उन्हें पायल गिडवानी ने काफी मदद की। करीना दिन में दो बार योगा करती थीं।
करीना के अनुसार लोगों ने उनके वजन कम करने को लेकर यह अफवाह उड़ा दी कि वे भूखे रहकर वजन कम कर रही हैं, जबकि असलियत यह है कि वे अच्छे खाने की खूब शौकीन हैं। करीना दिन में पाँच से छः बार कम मात्रा में खाना खाती हैं। इस खाने में पौष्टिक तत्व होते हैं और ज्यादा बार खाने से मात्रा भी कम हो जाती है।
करीना का वजन जब 60 किलो से भी ज्यादा था, तब वे दस-पंद्रह सूर्य नमस्कार भी नहीं लगा पाती थीं, पर अब वे 60 से ज्यादा सूर्य नमस्कार एक बार में ही लगाने का प्रयत्न करती हैं। वजन कम करने के कारण करीना की सोच व कार्यपद्धति में भी बदलाव आया है। (नईदुनिया)
|