166 वर्ष पुरानी और ऐतिहासिक महत्व की यहाँ की टीपू शाही मस्जिद के 14 गुंबदों से कांस्य की प्लेटें चोरी हो गई हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इस चोरी में किसी संगठित गिरोह का हाथ है।
पुलिस उपायुक्त जावेद शमीम ने बताया कि कांस्य की प्रत्येक प्लेट साढ़े पाँच किलो वजन की थी और इनकी कीमत करीब पाँच करोड़ होगी। इस मामले में तीन स्थानीय अपराधियों को हिरासत में लिया गया है।
|