नशीली दवाओं का एक विक्रेता कल शाम अदालत परिसर से पुलिस की आँखों में धूल झोंककर फरार हो गया।
गौरतलब है कि सतनाम सट्टा को पिछले साल एक करोड़ रुपए मूल्य की एक किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
अमृतसर के सेंट्रल जेल अधीक्षक कैप्टन एसपी सिंह ने बताया कि कल शाम वह अदालत परिसर से पुलिस की आँखों में धूल झोंककर फरार हो गया।
उसे मामले की सुनवाई के लिए अमृतसर सेंट्रल जेल से अदालत लाया गया था।
|