मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पन्ना राजघराना फिर विवादों के घेरे में
सम्पत्ति विवाद को लेकर पन्ना राजघराना एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है।

पन्ना राजघराने के महाराजा मानवेन्द्रसिंह के भाई तथा स्थानीय विधायक लोकेन्द्रसिंह ने दो दिन पहले पन्ना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि जितेश्वरी देवी महल तोड़कर उनका सामान चोरी-छिपे बेचकर महल गिराने की साजिश कर रही हैं।

दूसरी तरफ जितेश्वरी देवी ने इस मामले में उन पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जीर्णशीर्ण महल की लकड़ियाँ गल गई थीं तथा महल का जीर्णशीर्ण हिस्सा गिर सकता था, इसीलिए उसे बदलने का काम किया जा रहा था।

विवाद की शुरुआत आज उस समय हुई जब पुलिस ने महल से निकलने वाली दो गाड़ियों को रोका और उनकी तलाशी ली। पन्ना पुलिस अधीक्षक अजयसिंह ने भी स्वीकार किया कि महल से निकलने वाली दो गाड़ियों को रोका गया, लेकिन उनका कहना था कि यह एक सामान्य जाँच थी और इन गाड़ियों को बाद में छोड़ दिया गया।

फिलहाल राजघराना इन मामलों में सार्वजनिक टिप्पणी करने से बच जरूर रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनका पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत का दौर जारी है।
और भी
कटक में 45 लाख रुपए की लूट
आमिर के खिलाफ वारंट जारी
मराठी में बोले अमिताभ बच्चन
लखनऊ में बर्खास्त पुलिसकर्मियों का धरना
संजय दत्त-मान्यता को राहत
मुश्ताक, मुकादम की फाँसी पर रोक