बॉलीवुड के शहंशार्हं अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर उठाए जा रहे सवालों को शांत करने के लिए सोमवार को अभिनेता रजनीकांत की राह पकड़ी। उन्होंने इस विवाद को शांत करने के प्रयास के तहत मराठी भाषा का इस्तेमाल किया।
मराठी जनता तक अपनी बात पहुँचाने की कोशिश करते हुए बच्चन ने मराठी में कहा कि उनकी जगह मेरे दिल में है।
बच्चन ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा महाराष्ट्र ने मुझे काफी कुछ दिया। इसने मुझे घर दिया, पत्नी दी। महाराष्ट्र से मेरा संबंध 40 साल से भी अधिक पुराना है।
उन्होंने कहा कि उनके पिता के साहित्य के क्षेत्र में महाराष्ट्र में अनेक मित्र थे। उनकी अनेक कविताओं का मराठी में अनुवाद हुआ है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने महाराष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठाया था। इसके बाद शिवसेना ने भी गत शनिवार को बच्चन को निशाना बनाते हुए रजनीकांत से उन्हें सबक लेने की नसीहत दी थी।
होगेनक्कल विवाद में कन्नड़ समर्थक संगठनों तथा राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा रजनीकांत की आलोचना किए जाने के बाद तमिल अभिनेता ने कल कन्नड़ में बोलकर लोगों के गुस्से को शांत करने का प्रयास किया था। अमिताभ बच्चन देश के महानायक-शिवसेना
|