मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लखनऊ में बर्खास्त पुलिसकर्मियों का धरना
WDWD
बर्खास्त पुलिस संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बर्खास्त पुलिसकमियों ने अपनी बहाली की माँग एवं समस्याओं को लेकर सोमवार को विधानसभा के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया।

उल्लेखनीय है कि लगभग सात माह पूर्ण वर्ष 2005-06 की पुलिस की भर्तियाँ रद्‍द होने के कारण सैकड़ों युवक बर्खास्तगी के बाद बेरोजगार हो गए थे।

समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने के लिए इस धरने में उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों से बर्खास्त पुलिसकर्मी एकत्र हुए। इन लोगों को आज लगभग 7 सात महीने बाद भी यह जानकारी नहीं हो पाई हैं कि आखिर उनकी सेवाएँ क्यों समाप्त की गईं। जबकि उनकी बर्खास्तगी के पश्चात राज्य सरकार द्वारा इस मामले में विभिन्न प्रकार की जाँच करवाई गई और अभी तक किसी प्रकार की गड़बड़ी के कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं।

भर्ती से जुड़े सभी वरिष्ठ पुलिस अफसर अभी तक की सभी जाँचों में निर्दोष साबित हुए हैं और पूर्व की भाँति सेवा कर रहो हैं, तो सिर्फ इनके ही साथ यह दोहरी नीति क्यों अपनाई जा रही है।

महँगाई को लेकर भाजपा का ज्ञापन : देश में बढ़ती महँगाई के खिलाफ भाजपा की नगर इकाई ने प्रदर्शन किया और राष्‍ट्रपति को
WDWD
हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा।


राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने लिखा है कि केन्द्र में यूपीए सरकार की गलत नीतियों के कारण अनियंत्रित कमरतोड़ महँगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। ऊपर से रसोई गैस की कालाबजारी एवं असामान छूती गेहूँ, आटा, दाल, तेल, सब्जियाँ आदि आम जरूरत की वस्तुओं के दामों में भारी वृद्धि ने आम आदमी को भूखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है।

पूरे देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं उन्हें उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। जबकि सरकार जमखोरों और कालाबाजारियों की गिरफ्त में फँस चुकी है, जिससे सरकार असहाय हो गई है और मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण लगाने में पूरी तरह असफल है।

हनुमान जयंती : श्री हनुमान जयंती पर 20 अप्रैल को जेबी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन स्थानीय बलरामपुर
WDWD
गार्डन में 12 एवं 13 अप्रैल को किया जाएगा।


ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रबंधक ट्रस्टी सुनील गोम्बर ने बताया कि पहले दिन 12 अप्रैल को कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण से सायं 4 बजे होगा। इसके बाद प्रख्यात कीर्तनकार तिवारी बन्धु मधुर स्वर में पाँच बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा।
और भी
संजय दत्त-मान्यता को राहत
मुश्ताक, मुकादम की फाँसी पर रोक
अब त्रिपुरा बर्ड फ्लू की चपेट में
कामरूप एक्सप्रेस को उड़ाने की कोशिश
सेना के जवान ने खुदकुशी की
अमिताभ बच्चन देश के महानायक-शिवसेना