मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है-लालू
अलगाववादियों और पाकिस्तान को एक स्पष्ट संदेश देते हुए रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से भारत का हिस्सा है और इस आंतरिक मुद्दे में किसी को भी हस्तक्षेप की इजाजत नहीं दी जाएगी।

जम्मू से काठगोदाम के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस का उद्घाटन करने आए राजद प्रमुख ने कहा- जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से भारत का हिस्सा है। यह हमारी आंतरिक समस्या है और किसी को भी हमारे आंतरिक मुद्दे में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को पूरे देश के साथ जोड़ने के लिए कई कदम उठा रही है और इसे अलगाववादी नारों के जरिए अलग-थलग नहीं किया जा सकता। लालू ने कहा जो यह समझते हैं कि जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग किया जा सकता है, वे गलत हैं और कोई भी ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर सकता।

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला के बीच 292 किलोमीटर की रेल लाइन बिछा रही है जिससे घाटी को शेष भारत के साथ जोड़ा जा सके और कश्मीर के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सके।

राज्य के मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने सीमांत जिलों राजौरी और पूंछ तक रेल लाइन ले जाने के लिए एक सर्वेक्षण कराने का आदेश जारी करने को कहा।
और भी
अश्विनी भावे और सचिन सम्मानित
कांग्रेस सरकार के पतन की कामना
श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात बहाल
सिमी के तीन ओर कार्यकर्ता गिरफ्तार
जबरन शादी कराने वालों की खैर नहीं
गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क में कुत्तों का आतंक